पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News Firing In Two Sides In Bhihari 14 Injured Four People Serious

भिहाड़ी में दो पक्षों में फायरिंग, 14 घायल, चार लोग गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीग| खोह थाना अंतर्गत भिहाडी गांव में बुधवार शाम दुष्कर्म के पुराने मामले को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद दोनों ओर से जमकर लाठी डंडों से हुई मारपीट के बाद अंधाधुंध फायरिंग होने का मामला सामने आया है।

फायरिंग में दोनों पक्षों से 14 लोग घायल हो गए। इनमें 4 तमाशबीन भी शामिल हैं। जिन्हें उपचार के लिए डीग राजकीय चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल 4 जनों को भरतपुर भेज दिया। बुधवार की शाम असरुद्दीन मेव और अलीशेर मेव के बीच नाबालिग लड़की के साथ कुछ दिन पहले हुए दुष्कर्म को लेकर विवाद हो गया। इसलिए दोनों पक्षों में पहले मारपीट और फायरिंग हुई।
खबरें और भी हैं...