पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bayana News Rajasthan News Flower Bungalow Tableau Will Be Decorated In Bhusawar Today Tomorrow It Will Be Worshiped

भुसावर में आज सजेगी फूल बंगला झांकी, कल होगा पूजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रूपवास के कुशवाह मोहल्ला के समीप डहर क्षेत्र में स्थित शीतला माता के मंदिर व जगनेर रोड सड़क के सहारे थान पर महिलाओँ ने पूजा अर्चना कर बास्योड़ा का पर्व मनाया। जानकारी के अनुसार महिलाओँ ने बीती रात को बनाएं पकवानों रोटी, पूडी, पूआ, कडी, चावल, दही, पराठे, सब्जी, हलुआ का आदि का शीतला माता मंंदिर परिसर में भोग लगाकर बास्योड़ा का पर्व मनाया तथा गरीब लोगो को भोजन कराने के बाद बासी भोजन को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। वही सैकडों महिलाएं रेलगाडी से ब्रह्मवाद में शीतला माता की पूजा करने गयी।

वैर। कस्बा भुसावर के हिण्डौन सड़क मार्ग स्थित शीतला माता मन्दिर पर फूल बंगला झांकी शनिवार को सजाई जाएगी और रविवार को शीतलाष्टमी मनाते हुए वास्योडा पूजन होगा।

जिसके लिए भक्तों द्वारा तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है। मन्दिर महंत गोविंदा ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी भक्त मंडल की ओर से रविवार को शीतलाष्टमी मनायी जायेगी। जिसके लिए शनिवार को घर-घर में नहान किया जाएगा। वहीं मन्दिर पर फूलबंगला झांकी सजाई जाएगी और रविवार को वास्योडा पूजन सुबह 4 बजे से प्रारम्भ हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...