- Hindi News
- National
- Nagar News Rajasthan News Flower Bungalow Tableau Will Be Decorated In Gepal Temple Of The City Today
नगर के गाेपाल मंदिर में सजेगी फूल बंगला झांकी आज
नगर| कस्बे के कुंंडा स्थित प्राचीन गोपाल मंदिर पर 12 मार्च को फूल बंगला की झांकी सजाई जाएगी। मंदिर कमेटी अध्यक्ष सतीश सर्राफ ने बताया कि गोपाल मंदिर के द्वितीय वार्षिक महोत्सव के तहत गुरूवार की शाम 6 बजे भगवान गोपाल जी की फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। साथ ही कलाकारों की ओर से भजन संध्या में धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगें। इसके अलावा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।