पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News Free Decoction Given To Devotees At Bihari Ji Temple

बिहारी जी मंदिर पर श्रद्धालुओं को पिलाया नि: शुल्क काढ़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भरतपुर| कोरोना वायरस और मौसमी बीमारियों जैसे जुकाम, खांसी, बुखार, चिकनगुनिया आदि रोगों से बचाव के लिए दूसरे दिन शनिवार को बिहारी जी मंदिर किला परिसर में आयुर्वेद विभाग की ओर से शिविर लगाकर निशुल्क काढ़ा पिलाया गया।

शिविर में कार्यक्रम समन्वयक वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. चंद्रप्रकाश दीक्षित ने लोगों को कोरोना वायरस के लक्षण एवं बचाव के लिए रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचने एवं चिकित्सा के लिए घरेलू उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में 4500 से अधिक लोगों को नि:शुल्क काढ़ा पिलाया गया। सहायक निदेशक डाॅ. संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि रविवार को रेलवे स्टेशन के बाहर सुबह 9 बजे से 3 बजे तक निशुल्क काढ़ा वितरण किया जाएगा। आयुर्वेद विभाग द्वारा चलाए जा रहे 7 दिवसीय शिविरों के लिए समाजसेवी गौरव जिंदल, मनोज जिंदल, डाॅ. प्रेम शंकर जिंदल ने काढा वितरण के लिए 20 हजार डिस्पोजल कप एवं अन्य सामान भेंट किए। इससे पहले समाजसेवी धर्मेंद्र शर्मा एवं आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डाॅ. निरंजन सिंह, सहायक निदेशक डाॅ. संजीव कुमार तिवाडी ने शिविर का शुभारंभ किया।
खबरें और भी हैं...