निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आज
भरतपुर। जन सेवा उत्थान के लिए सोनवीर चौधरी ताखा एवं राजू कुंतल के द्वारा मानव मंगल सेवा संस्थान द्वारा 15 मार्च को सुबह 10 से 2 बजे तक सरकारी स्कूल ताखा में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रभारी डॉ. रविन्द्र कुंतल ने बताया कि शिविर में होम्योपेथिक दवाइयां एवं परामर्श निशुल्क दिया जाएगा। शिविर में जयपुर से सीनियर विशेषज्ञ डॉ. रविन्द्र कुन्तल, डॉ. चिराग मिश्रा,डॉ वर्तिका गर्ग, डॉ रोहित, भरतपुर से डॉ. हरीश कुमार, डॉ. हरकेश, डॉ. हनीश, डॉ. भारत त्यागी अपनी सेवाएं देंगे। डॉ रविन्द्र कुंतल ने बताया कि शिविर में कोरोना वायरस, स्वाइन फ्लू, डायबीटिज,जोड़ो का दर्द, सर दर्द, बच्चे दानी की गांठ, बच्चों के रोग, स्त्री रोग, कैंसर, पथरी की गांठ, सोराइसिस, त्वचा की बीमारी, दिल की बीमारी, अस्थमा, टीबी, बुखार,पाचन तंत्र के रोग, श्वास रोग आदि का उपचार किया जाएगा।