पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Goverdhan News Rajasthan News Free Medical Camp Today In Govardhan39s Aynour Jaipur Doctors Will Consult

गोवर्धन के आन्यौर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आज, जयपुर के चिकित्सक देंगे परामर्श

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोवर्धन | महात्मा गांधी अस्पताल जयपुर एवं फेडरल आर्गेनाइजेशन फॉर नर्सिंग सर्विसेस के संयुक्त तत्वाधान में परिक्रमा मार्ग के गांव आन्यौर में निशुल्क मेडिकल एवं सर्जिकल चिकित्सा
शिविर का आयोजन 15 मार्च रविवार (आज) होगा। महात्मा गांधी अस्पताल जयपुर के पीआरओ ओपी भवन ने बताया कि गांव आन्यौर के शुद्ध बिहारी मंदिर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। शिविर में फिजीशियन, हड्डी व जोड़ रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग, नेत्र रोग, जनरल सर्जरी, कान-नाक व गला रोग, शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक रोगियों का इलाज करेंगे। चिकित्सा परामर्श, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी व दवाइयां निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल में भर्ती होकर उपचार कराने वाले रोगियों को भी विशेष सहूलियत व रियायत प्रदान की जाएगी।
खबरें और भी हैं...