पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News Giants Group Provided Food To The Lords In Their Home

जायन्ट्स ग्रुप ने अपना घर में प्रभुजियों को कराया भोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भरतपुर| जायन्ट्स ग्रुप आफ भरतपुर प्रगति की अध्यक्ष सुषमा गोयल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में अपना घर बझेरा में ग्रुप का दौरा कराया गया। आश्रम की महिला प्रभुजियों का टीका लगाकर सम्मान किया गया।

इसके उपरांत आश्रम के महिला प्रभुजियों के लिए सुबह का नाश्ता, भोजन व स्वलपाहार कराया गया। सचिव नीलम शर्मा ने सभी प्रभुजियों के लिए उनके जल्द ही परिजनों से मिल जाने व उनके अपने-अपने घर जाने के लिए आभार जताया। इस अवसर पर प्रभुजियों के साथ फूलों की होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अंजना, सीमा चौधरी एवं ग्रुप सदस्य मौजूद थीं।
खबरें और भी हैं...