पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News Girls Team Won Bronze Medal And Men Team Won Silver Medal

गर्ल्स टीम ने कांस्य पदक और पुरुष टीम ने रजत पदक किया अपने नाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खेल समाचार**

भरतपुर। विजेता खिलाड़ी को पुरस्कृत करते अतिथि।

भरतपुर| युवा खेल मंत्रालय व भारत सरकार की ओर से कश्मीर के गुलमर्ग में 7 से 11 मार्च तक आयोजित कराई गई खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2020 में राजस्थान बेसबॉल टीम ने कांस्य पदक जीतकर भरतपुर का परचम फहराया है। राजस्थान बेसबॉल संघ के सचिव एवं टीम के कोच कृपाल सिंह ठेनुआ ने बताया गुलमर्ग में 14 खेलों के इवेंट्स हुए। राजस्थान बेसबॉल टीम ने दोनों वर्गों में पदक प्राप्त कर इतिहास रचा। राजस्थान बेसबॉल महिला वर्ग में तनु कुमारी ने राजस्थान गर्ल्स टीम का प्रतिनिधित्व करके टीम को कांस्य पदक दिलवाया। राजस्थान पुरुष वर्ग ने रजत पदक प्राप्त किया। राजस्थान पुरुष वर्ग ने अपने लीग्स ग्रुप में टॉप करके क्वाटर फाइनल मैच पंजाब से 5-0 से जीता। इसी के साथ सेमीफाइनल मैच में उत्तराखंड को 2-0 से हराया तथा फाइनल मैच में जम्मूकश्मीर ने राजस्थान को टक्कर के मुकाबले में 2-1 से हराया। जिसके तहत राजस्थान बेसबॉल पुरुष वर्ग ने रजत पदक प्राप्त किया साथ ही महिला वर्ग के सेमीफाइनल मैच में उत्तराखंड ने राजस्थान को 6-3 से हराया तृतीय स्थान के लिए उत्तर प्रदेश से जीतकर गर्ल्स ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
खबरें और भी हैं...