पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kama News Rajasthan News Govardhan Drain Broken In Takha 8 Bigha Crop Inundated Due To Water Entering Fields

ताखा में गोवर्धन ड्रेन की टूटी पटरी, खेतों में पानी घुसने से 8 बीघा फसल हुई जलमग्न

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव ताखा में गोवर्धन ड्रेन की पटरी टूट जाने से खेतों में खड़ी सरसों व गेहूं की 8 बीघा फसल में पानी भर गया।वही सूचना पर पहुंचे ग्रामीण युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए टूटी पटरी को फावड़े व अन्य सामान से टूटी पटरी को बंद किया। ग्रामीण मानवेंद्र व टीकम सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले गोवर्धन ड्रेन में पानी आया था।आज दोपहर करीब एक बजे गांव ताखा की ओर की पटरी की मिटटी अचानक नीचे बैठ गई और टूट गई।जिससे पटरी के सहारे के सरसों व गेहूं के खेतों में पानी भर गया। गनीमत यह रही गोवर्धन ड्रेन में पानी का बहाव तेज न होकर कम था।जिससे खेतों में खड़ी ज्यादा फसल में पानी नही भर पाया और ज्यादा नुकसान नही हुआ। जैसे ही ग्रामिणों को सूचना मिली ग्रामीण फावड़ा व अन्य सामान लेकर गोवर्धन ड्रेन की ओर दौड़ पडे।और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक दर्जन से अधिक ग्रामीण युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए टूटी पटरी में मिटटी डालकर पानी को खेतों की ओर बहने से समय रहते रोका। तब कही जाकर लोगो ने राहत की सांस ली।वही किसान लाखन सिंह ने बताया कि गोवर्धन ड्रेन के सहारे उसके तीन बीघा खेत में पकी हुई सरसों की फसल खड़ी थी।गोवर्धन ड्रेन की पटरी के टूट जाने से उसके पकी सरसों में पानी भर गया है। पहले ही बारिश व ओलावृष्टि से सरसों व गेहूं की फसल बर्बाद हो चुकी है। थोड़ी बहुत बची थी वह गोवर्धन ड्रेन की पटरी के टूटने से खेतों में खड़ी फसल में पानी भरने से खराब हो जाएगी। किसानों ने अधिकारियों जल्दी ही गोवर्धन ड्रेन की मरम्मत कराने की अपील की है। जिससे बची हुई फसल को बचाया जा सके।

केपी ड्रेन में रिसाव होने से तैयार खड़ी फसल जलमग्न, किसान चिंतित

भास्कर संवाददाता|कामां

कामां से बरसाना की ओर जाने वाली ड्रेन में आरएसी चेक पोस्ट के निकट पानी का रिसाव होने से कई बीघा फसल जलमग्न हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर जल संसाधन विभाग की कनिष्ठ अभियंता चिंकी सैनी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों को निर्देश देकर तुरंत प्रभाव से गेट को बंद करवा कर पानी रिसाव को बंद करवाया।

जल संसाधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि आरएसी चेक पोस्ट पर के समीप के पानी के गेट को किसी ने खोल दिया जिससे पानी का रिसाव हो रहा है और फसलें जलमग्न हो रही है तुरंत प्रभाव से मौके पर जाकर गेट को बंद करवा दिया गया जिससे पानी रूक गया।

रहा है और फसलें जलमग्न हो रही है तुरंत प्रभाव से मौके पर जाकर गेट को बंद करवा दिया गया जिससे पानी रूक गया।

ग्रामीण युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए टूटी पटरी में मिटटी डालकर पानी को खेतों की ओर बहने से समय रहते रोका। तब कही जाकर लोगो ने राहत की सांस ली।वही किसान लाखन सिंह ने बताया कि गोवर्धन ड्रेन के सहारे उसके तीन बीघा खेत में पकी हुई सरसों की फसल खड़ी थी।गोवर्धन ड्रेन की पटरी के टूट जाने से उसके पकी सरसों में पानी भर गया है। पहले ही बारिश व ओलावृष्टि से सरसों व गेहूं की फसल बर्बाद हो चुकी है। थोड़ी बहुत बची थी वह गोवर्धन ड्रेन की पटरी के टूटने से खेतों में खड़ी फसल में पानी भरने से खराब हो जाएगी। किसानों ने अधिकारियों जल्दी ही गोवर्धन ड्रेन की मरम्मत कराने की अपील की है। जिससे बची हुई फसल को बचाया जा सके।

पाया और ज्यादा नुकसान नही हुआ। जैसे ही ग्रामिणों को सूचना मिली ग्रामीण फावड़ा व अन्य सामान लेकर गोवर्धन ड्रेन की ओर दौड़ पडे।और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक दर्जन से अधिक

कामां. फसलों को जलमग्न करता केपी ड्रेन का पानी।

रारह.टूटी पटरी को सही करते ग्रामीण युवा।
खबरें और भी हैं...