- Hindi News
- National
- Kama News Rajasthan News Gram Panchayat Headquarters Is Being Changed Due To Politics Bedham
राजनीति के कारण बदला जा रहा है ग्राम पंचायत मुख्यालय : बेढम
ग्रामीणों का 12 दिन भी राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर जारी रहा धरना
पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ऊंचेडा का मुख्यालय बदलकर खेड़ली गुमानी किए जाने से परेही व ऊचेड़ा के ग्रामीणों का शनिवार को बारहवें दिन भी लगातार उचेड़ा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र के सामने ने धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरने को डाग विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह बेढ़म व नगर पालिका उपाध्यक्ष निहाल मीणा व भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष शाकिर अली सहित अली हुसैन ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए ग्राम पंचायत उचेड़ा का मुख्यालय उचेड़ा ही रखने की मांग की। इस मौके पर डाग विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि राजनैतिक के कारण उचेड़ा का ग्राम पंचायत मुख्यालय बदला जा रहा है। जिसको बर्दाश्त नही किया जाएगा।
कामा पंचायत मुख्यालय बदलने के विरोध में 12 में दिन धरना देते ग्रामीण।