पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Siras,sirish News Rajasthan News High Speed Tractor Overturns 24 Injured

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राॅली पलटी, 24 लोग घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केलवाड़ा (बारां)| केलवाड़ा थाना क्षेत्र के सिरसोद खुर्द गांव से मध्यप्रदेश के कपासी गांव में धनिया की कटाई के लिए मजदूरों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली शुक्रवार सुबह पाड़ौन घाटी में पलट गई। इसमें सवार 24 लोग घायल हो गए। घायलों को केलवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 4 को बारां रैफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शी रामलखन व घायल रघुवीर सहरिया ने बताया कि शुक्रवार को सुबह साढ़े 9 बजे सिरसोद खुर्द गांव से कपासी गांव मध्यप्रदेश के लिए तीन ट्रॉली में सवार होकर मजदूर धनिया की फसल काटने के लिए जा रहे थे। सबसे पीछे तीसरे नंबर पर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने पाड़ौन की घाटी के घुमाव पर लापरवाही से अचानक वाहन मोड़ दिया, जिससे ट्रॉली पलट गई। इससे उसमें
सवार 60 मजदूरों में से कुछ ट्रॉली के नीचे दब गए और कुछ दूर जा गिरे। लोगों की चीख-पुकार सुनकर आगे चल रही ट्रॉलियां रुकीं और उसमें से अन्य मजदूर दौड़कर आए और घायलों काे निजी साधनों व एंबुलेंस से केलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को बारां रैफर किया गया।

ये हुए घायल : घायल में थानसिंह, राहुल, मुन्नी, रामश्री, ज्योति, चमेली, विद्या, गोविंदी, लक्ष्मण, नीरज, बसंती, भागवती, रघुवीर, भभूति, कमला, रामकली, फूलवती, राजू, सुनील, फूलवती, गिरिजा, शिमला, राजा एवं जामवंती घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल जामवंती, चमेली, राहुल व बसंती को प्राथमिक उपचार के बाद बारां रैफर किया गया।
खबरें और भी हैं...