पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagar News Rajasthan News Holding 94 Monkeys In The Last 3 Days Left Govardhan

पिछले 3 दिन में 94 बंदर पकड़ कर गोवर्धन छोड़े

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भरतपुर| इकरन स्थित गोशाला प्रारंभ होने में अभी वक्त लगेगा, क्योंकि नगर निगम के मेयर मंत्रियों से समय नहीं ले पा रहे हैं, लेकिन नगर निगम ने बंदरों को पकड़ने का अभियान प्रारंभ कर दिया है। पिछले तीन दिन में नगर निगम ने 94 बंदर पकड़े हैं। इन बंदरों को वार्ड संख्या 24 और किले से पकड़ा गया है। यह अभियान अभी जारी रहेगा। इन्हें गोवर्धन में निगम कर्मचारी की मौजूदगी में छोड़ने का दावा किया गया है, लेकिन अभी भी नगर निगम ने तकनीकी व्यवस्था नहीं की है। नगर निगम के अनुसार वार्ड संख्या 24 से दो चरणों में 22 और 13 बंदर पकड़े गए। इसके अलावा बिहारी जी मंदिर किला से दो दिन में 59 बंदरों को पकड़ा गया है। आयुक्त नीलिमा तक्षक ने बताया कि आवारा जानवरों से शहर को मुक्त करने के लिए नगर निगम प्रयासरत है। इकरन की गोशाला बन चुकी है। मेयर साहब मंत्रियों से उद्घाटन के लिए समय ले रहे हैं। बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया गया है।
खबरें और भी हैं...