- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Holi Meet Celebrated At Sony Academy Rangotsav Held In Vivekananda
सोनी एकेडमी में मनाया होली मिलन समारोह, विवेकानंद में हुआ रंगोत्सव
भरतपुर | नीमदा गेट स्थित विद्यालय सोनी एकेडमी में होली मिलन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था चेयरमैन विकास सोनी ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का अनूठा त्यौहार है। संस्था निदेशक ओमप्रकाश दीक्षित ने मानव जीवन में त्यौहारों का महत्व की जानकारी दी। उपप्राचार्य सीताराम शर्मा ने कहा कि होली के रंग जीवन में विभिन्न प्रकार की खुशियों का प्रतीक है, जिसे हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए। आभार प्रधानाचार्य मनोज सोनी ने जताया।
भरतपुर | विवेकानन्द प्ले स्कूल में होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति सत्यव्रत आर्य ने भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया। सभी बच्चे तरह-तरह के रंग बिरंगे कपड़े पहनकर एवं अपने नन्हे-नन्हे हाथों में गुलाल व पिचकारी लेकर कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। शिक्षिका रोशनी ने बालकों को भगवान नारायण के भक्त प्रहलाद के अद्भुत चरित्र से परिचित कराया। विद्यालय की शिक्षिका अंजू सेन ने बालकों को होली के अगले दिन धुलंडी से जुड़े वृतांत को समझाया। इसके उपरांत सभी बच्चों ने फूलों से एवं हर्बल रंगों से होली खेली।