पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News Holi Meet Celebrations Were Celebrated Across The City

शहरभर में रही होली मिलन समारोहों की धूम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भरतपुर| रविवार को अनेक संस्थाओं ने होली मिलन समारोह उल्लासपूर्वक मनाया। खटीक समाज तहसील भरतपुर की बैठक एवं होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मथुरा गेट अन्दर चर्च के पास समाज के मंदिर परिसर में तहसील अध्यक्ष बहादुर सिंह घूते की अध्यक्षता में मनाया गया। विजय हनुमान मार्केट एसोसिएशन का होली मिलन समारोह अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता एवं महंत मुनेन्द्रदास, दीनदयाल सिंघल एवं पूर्व उपखंड अधिकारी प्रमोद जैन के आतिथ्य में मनाया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अग्रवाल का 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष होने पर माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर चंदन की होली खेली गई। कोली समाज जागृति संस्थान का होली मिलन समारोह दाऊदयाल रूपवास की अध्यक्षता में जयशिव मैरिज होम में मनाया गया। मैथिल ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह कुम्हेर गेट स्थित मैथिल सामुदायिक भवन में मनाया गया। मुख्य अतिथि उपमेयर गिरीश चौधरी थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रतिपक्ष नेता नगर निगम इन्द्रजीत भारद्वाज, पार्षद दीपक मुदगल, वीरमती, भूपेन्द्र पंडा, चंदाला, जयराम धाकड़, योगेन्द्र सिंह योगी थे।
खबरें और भी हैं...