- Hindi News
- National
- Bhusawar News Rajasthan News Holi Played In Apna Ghar Ashram With Two And A Half Quintal Flowers
अपना घर आश्रम में ढाई क्विंटल फूलों से खेली होली
वैर. भरतपुर के प्रभूजनों के साथ होली खेलते क्षेत्रवासी।
वैर| अपना घर आश्रम बझेरा भरतपुर में आवासित प्रभू जनों के साथ आयोजित होली मिलन समारोह में भुसावर से 71 सदस्यीय दल रवाना अपना घर सेवा समिति भुसावर के तत्वाधान में रवाना हुआ। जिसे पूर्व अध्यक्ष ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। जहां दल में शामिल महिला पुरूषों ने भगवान स्वरूप प्रभू जनों के साथ फूलों से होली खेलकर उनके दुःख दर्द को जाना और उनकी सेवा करने की बात कही। अपना घर सेवा समिति भुसावर के संरक्षक मनीराम धाकड ने जानकारी देते हुए बताया कि अपना घर आश्रम बझेरा भरतपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें भुसावर क्षेत्र से समिति के तत्वाधान में 71 सदस्यीय दल को पूर्व अध्यक्ष सुभाष चन्द सिंघल द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अपना घर आश्रम में प्रभू जनों के साथ होली खेलने और अपना घर आश्रम का निरीक्षण करने के लिए दल में उपस्थित महिला पुरूष काफी उत्साहित नजर आए।