नदबई. हवन यज्ञ में शामिल भक्तगण।
नदबई| गायत्री शक्तिपीठ नदबई पर चल रहे चार दिवसीय कार्यक्रम का समापन हवन यज्ञ में पूर्णाहुति देकर किया गया। इस मौके पर हवन यज्ञ में मुंडन संस्कार, पुंसवन संस्कार सहित कई संस्कार कराए गए। इस मौके पर शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली के गोपाल स्वामी ने कहा कि नम्रता साधारण व्यक्ति को भी फरिश्ता बना देती है। मनुष्य अगर अपने दुश्मन के साथ भी नम्रता से व्यवहार करता है तो उसका दुश्मन भी उसके सामने झुक जाता है। नम्रता का व्यवहार एक इंसान को फरिश्ता बना देती है। इसीलिए सभी को अपने व्यवहार में नम्रता लानी चाहिए क्योंकि क्रोध ने तो केवल परिवारों एवं लोगों को नष्ट किया है। क्रोध में व्यक्ति सब कुछ भूल जाता है और वह ना चाहते हुए भी गलत कदम उठा लेता है। इस मौके पर रवि सिंह, किशोरी लाल, श्याम सिंह, राम मोहन सिंह, अतर सिंह, प्रेम सिंह, राधेलाल, महिपाल सिंह, महेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह सहित सभी भक्तगण मौजूद थे।