पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagar News Rajasthan News Hurriyans Rained Hurriars With Hymns In The City

नगर में हुरियारिनों ने भजनोंे के साथ हुरियारों पर बरसाए लट्ठ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर. हुरियारों पर लटठ बरसाती हुरियारिन महिलाएं।

नगर। श्री श्याम बृज मण्डल के तत्वावधान में लट्ठमार होली में हुरयारिन महिलाओं द्वारा हुरयारे युवकों पर रंग, अबीर व गुलाल की बौछारों के बीच जमकर लट्ठ बरसाए गए। रविवार को फाग महोत्सव और चर्तुदशम लट्ठमार होली का शुभारंभ कटरा मोहल्ला स्थित दाऊजी मंदिर पर विधिवत रूप से दाऊजी महाराज की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद हुरियारिन बनी महिलाओं ने हुरियारों (युवकों) पर जमकर लट्ठ बरसाए। साथ ही हाथों में ढाल लिए युवकों ने बखूबी लटठों से अपना बचाव किया। कार्यक्रम के दौरान राधाकृष्ण की वेशभूषा में सजे कलाकारों का डीजे के धार्मिक भजनों पर डांस व घोडा-घोडी नृत्य लट्ठमार होली के मुख्य आकर्षण रहे। साथ ही नन्हें-मुन्हें राधाकृष्ण की झांकी एवं ढोल नगाड़ों पर युवकों का नाचगान लोगों के लिए मनोरंजन का साधन बने रहे। कस्बेवासियों द्वारा लट्ठमार होली का मोरी बाजार, मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार, मुख्य बाजार, जलेबी चौक आदि स्थानों पर पुष्पवर्षा कर ठंडाई व फल वितरण कर स्वागत किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश मिश्रा, रामचरण गिरदावर, राकेश शर्मा, पार्षद वेदप्रकाश पटेल, जितेन्द्र कविश्वर, पवन चौथानी, सुनील शर्मा,घनश्याम मित्तल, मयंक सोनी, राजाराम गुर्जर, पिन्टू शर्मा आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...