पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bayana News Rajasthan News Hurt By Hail Former Minister Deepa And Mla Avana Will Not Play Holi

ओलावृष्टि से आहत पूर्व मंत्री दीपा और विधायक अवाना नहीं खेलेंेगे होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोगेंद्र अवाना।

कृष्णेंद्र कौर।

भरतपुर| बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान को देखते हुए पूर्व मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा और नदबई विधायक जोगेन्दर सिंह अवाना ने इस बार होली नहीं खेलने का िनर्णय किया है। दीपा ने ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नदबई सहित जिले में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का शत प्रतिशत मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। साथ ही कहा है कि दुख की घड़ी में वे होली उत्सव नहीं मनाएगी। विधायक अवाना ने कहा कि वे दुख की इस घड़ी में िकसानों के साथ है। इसलिए उन्होंने इस बार होली नहीं मनाने का निर्णय किया है।
खबरें और भी हैं...