पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagar News Rajasthan News Husband And Wife Arrested For Terrorist Attack Against Caa

सीएए के खिलाफ आतंकी हमला कराने की फिराक में थे पति-पत्नी, गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली | दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हुए दंगों के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रविवार को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खुरासान प्रोविन्स (आईएसकेपी) मॉड्यूल से कथित तौर पर जुड़े कश्मीरी दंपती को हिरासत में लिया है। डीसीपी (स्पेशल सेल) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि जामिया नगर से जहांजेब सामी और उसकी प|ी हिना बशीर बेग को पकड़ा गया है। दोनों श्रीनगर के रहने वाले हैं। यह सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में मुस्लिम युवाओं को उकसाकर आतंकी हमले करना चाहते थे। पुलिस को इनके पास से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और जिहादी दस्तावेज भी मिले हैं। सूत्रों ने बताया कि सामी साइबर स्पेस में सक्रियता के चलते खुफिया एजेंसियों के निशाने पर आ गया था।
खबरें और भी हैं...