पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhusawar News Rajasthan News Ignoring The Administration Cattle Are Being Tied Up In The Historical Heritage White Palace Garden

प्रशासन की अनदेखी... ऐतिहासिक धरोहर सफेद महल वाटिका में बंध रहे हैं मवेशी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बा वैर की रियासत कालीन ऐतिहासिक धरोहर प्रताप फुलवाड़ी सफेद महल फिर से दुर्दशा का शिकार होने की शुरूआत हो चुकी है। जिसमें स्थानीय लोगों द्धारा अपने मवेशियां बांधी जा रही है तथा कूड़ा करकट भी डाला जा रहा है। हालात यहां तक होने लगे है कि प्रताप फुलवाड़ी तथा सफेद महल की चारदीवारी के अंदर जगह जगह गोबर से बने कंडे थापने भी शुरू हो गये है तथा जबकि विगत सरकार द्वारा करीब साढ़े चार करोड़ रूपए की लागत से जीर्णोद्धार कार्य कराया गया।

पुरातत्व विभाग के अधीन प्रताप फुलवाड़ी और सफेद महल वाटिका प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते फिर से दुर्दशा के कगार पर पहुंचने पर है। जहां जीर्णोद्धार के दौरान लगाई गई बेशकीमती जालियां काफी संख्या में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ी जा चुकी हैंं । मवेशियों को ऐतिहासिक धरोहर के साथ साथ पेड़ों के नीचे बांधा जा रहा है। जिनकी वजह से करोड़ों रूपयों की लागत पर फिर से पानी फिरता जा रहा है।

मंत्री भजन लाल जाटव भी कर चुके है निरीक्षण पर नहीं बदले हालात...


स्थानीय विधायक व राज्य मंत्री भजन लाल जाटव भी सफेद महल व प्रताप फुलवाड़ी का निरीक्षण कर चुके है तब कस्बे के गणमान्य लोगों ने भी मंत्री को अतिक्रमणों की शिकायत करते हुये कार्यवाही करने की मांग की थी। मंत्री ने जल्द ही कार्यवाही करने का भी आश्वासन दिया। लेकिन आश्वासन पर अभी तक अमल नहीं हुआ है। जिससे कस्बे के लोगों में इसकी हो रही दुर्दशा को लेकर रोष व्याप्त है।

वैर. सफेद महल वाटिका में लोगों द्धारा बांधे गए मवेशी।
खबरें और भी हैं...