पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bayana News Rajasthan News In Place Of Brother In Law And Brother In Law Two Fake Candidates Appearing For 10th Exam Caught

जीजा और साले के स्थान पर 10वीं की परीक्षा दे रहे दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रवेश पत्र में अधिक उम्र होने पर परिवीक्षक को हुआ संदेह

बयाना| बयाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धाधरैन स्थित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा केन्द्र पर गुरुवार को हुई 10वीं बोर्ड की पहली ही अंग्रेजी अनिवार्य विषय की परीक्षा में दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए है। पकड़े गए दोनों फर्जी परीक्षार्थियों में से एक अपने जीजा के स्थान व दूसरा अपने साले के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। एडमिशन कार्ड में लगे फोटो व परीक्षा दे रहे युवकों के चेहरों का मिलान नहीं होने व फर्जी परीक्षार्थियों की उम्र भी अधिक लगने पर वीक्षकों को संदेह हुआ। गहराई से जांच करने व फर्जी परीक्षार्थियों से पूछताछ में मामला खुल गया। केन्द्राधीक्षक राकेश गोयल ने इसकी सूचना पुलिस को दी तथा परीक्षा केन्द्र पर पुलिस बुलाकर दोनों परीक्षार्थियों को सुपुर्द कर दिया। आरोपी युवकों ने बताया कि कई परीक्षार्थी 10वीं की परीक्षा पास कर लेते हैं। लेकिन आर्मी भर्ती के लिए ओवरएज हो जाते हैं। ऐसे में वे आधार कार्ड में जन्मतिथि में संशोधन कराकर दुबारा से 10वीं की परीक्षा देते हैं ताकि 10वीं की अंकतालिका में उनकी कम उम्र अंकित हो जाए। अब ये दोनों परीक्षार्थी भविष्य में परीक्षा नहीं दे सकेंगे।

केन्द्राधीक्षक ने मामला दर्ज कराया है। फर्जी परीक्षार्थियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
-मदनलाल मीना, एसएचओ बयाना

बयाना. थाने पर बैठे फर्जी परीक्षार्थी
खबरें और भी हैं...