पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bayana News Rajasthan News In The Process Of Saving The Vehicle The Pickup Overturned 17 Barayi Injured

वाहन को बचाने के चक्कर में बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 17 बाराती घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रुपवास के पास यूपी के नगला दूल्हे खां खेरागढ़ के गांव अटा भाेपुर से वापिस लाैट रही बारात कि पिकअप रुपवास बाइपास पुल पर शुक्रवार की रात 11 बजे लाइट की चकाचौंध व सामने से आ रहे वाहन काे बचाने के चक्कर में पलट गई। जिससे पिकअप में सवार 17 बाराती गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें एबुलेंस और निजी वाहनों से भरतपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार जहानपुर निवासी छीतर सिंह के बेटे राजपाल और प्रवेंद्र की बारात शुक्रवार की सुबह 10 बजे नगला दूल्हे खां अटा भोपुर गई थी। जहां दिन में दोनों बेटों का पाणिग्रहण संस्कार हुआ तथा बारात की सारी रस्में पूरी की गई। बारातियों ने खाना खाया। इसके बाद रात 9 बजे वधु पक्ष ने बारात को जहानपुर के लिए विदा कर दिया। इसी दौरान रुपवास के समीप बाइपास पुल पर रात 11 बजे सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर व लाइट की चकाचौंध में पिकअप चालक हडबड़ा गया तथा पिकअप असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे पिकअप में सवार छतर सिंह, देवीसिंह, होरीलाल, हरिसिंह, सन्नी, सचिन, इंदर सिंह, सुनील कुमार, लवकुश, जीतू, मानसिंह, किशन सिंह, कुमर दास, कैलाश चंद जाटव निवासी जहानपुर थाना फतेहपुर सीकरी सहित 17 जने गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस व निजी वाहनों से भरतपुर के जिला अस्पताल भेजा गया। इसके बाद सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक नरेंद्र राजावत, एएसआई शिवराम यादव व हैड कांस्टेबल मानसिंह पुलिस जाब्ते सहित मौके पर पहुंचे तथा पिकअप को सीधा करा कर स्थिति का जायजा लिया।

पिकअप पलटते ही मच गई चीख पुकार


बारात विदा होकर जहानपुर के लौट रही थी। सभी लोग खुश थे। रात के समय पिकअप में बाराती सो रहे थे। जैसे ही पिकअप पलटी बारातियों में कोहराम मच गया। लोगों की आवाज सुन कर सड़क किनारे रह रहे लोग मौके पर पहुंचे तथा राहगीर रुक गए। उन्होंने घायलों को पिकअप में से निकाला और सड़क पर बैठा कर एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी तथा एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अपस्पताल पहुंचाया।

बयाना. दुर्घटना के बाद पलटी पिकअप।

बयाना. हादसे के बाद घायल को संभालते लोग
खबरें और भी हैं...