पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Babula News Rajasthan News In Thieves Thieves Broke Locks Of Three Shops In Same Night Cash Stolen

दतवास में चोरों ने एक ही रात में तीन दुकानों के तोड़े ताले, नकदी चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दतवास में बुधवार रात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर नकदी पार कर ली। चोरी होने की सूचना दुकानदारों को गुरुवार सुबह दुकान पहुंचने पर लगी। दुकानदारों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया।

पुलिस ने बताया कि चोर बुधवार रात बाबूलाल नामा की कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखी 1500 रुपए की नकदी ले गए। इसी प्रकार अशोक सोनी की मनिहारी के सामान की दुकान का भी चोरों ने ताला तोड़ दिया और उसमें रखे 300 रुपए और चुडों के दो पैकेट चुराकर ले गए। इसी प्रकार चोरों ने ओमप्रकाश सोनी की घड़ी की दुकान का भी ताला तोड़ दिया और दुकान में रखी 5300 रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। एक साथ तीन दुकानों के ताले टूटने से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। व्यापारियों ने बाजार में गश्त करवाने की मांग की।

खबरें और भी हैं...