- Hindi News
- National
- Bayana News Rajasthan News Indrajit Won The Team In Crisis By Hitting A Six Losing The Earnest By Two Runs
संकट में आई टीम को इंद्रजीत ने छक्का जड़कर दिलाई जीत, बयाना दो रन से हारी
माडापुरा में दंगल 11 को, आखिरी कुश्ती 21 हजार की
होली के उपलक्ष्य में रविवार को कस्बे के बागड फील्ड में पुलिस प्रशासन व बयाना एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। उतार-चढाव से भरपूर रोमांचक रहे मैच में पुलिस प्रशासन की टीम के खिलाडी इंद्रजीत सिंह ने 12वें ओवर में छक्का जडकर संकट में आई अपनी टीम को दो विकेट से जीत दिलाई। पुलिस प्रशासन के कप्तान डीएसपी खीवसिंह राठौड़ व बयाना एकादश के कप्तान मुकेश सूपा रहे। ऑलराउंडर ज्वाला शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे। जिन्होंने पुलिस प्रशासन की टीम को संकट से उबारते हुए 24 रनों का योगदान देने के साथ एक विकेट भी लिया 15-15 ओवर के मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बयाना एकादश की टीम 14.2 ओवर में 89 रनों पर ऑल आउट हो गई। भक्तराज मथुरिया ने 16 व सोनू शर्मा ने 13 रनों का योगदान दिया। पुलिस टीम की ओर से एसएचओ बयाना मदन मीना व रुदावल एसएचओ मुकेश चैंची ने 3-3 विकेट चटकाए। पुलिस प्रशासन की टीम ने 12.3 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए। इसमें कप्तान खींवसिंह राठौड़ (17) व ज्वाला शर्मा (24) के बीच 43 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की बदौलत टीम का पलडा भारी हो गया। लेकिन डीएसपी के आउट होने और लगातार दो विकेट और झड़ने से टीम संकट में आ गई। एक छोर पर इंद्रजीत (25) व दूसरे छोर पर ज्वाला शर्मा ने पिच पर डटे रहकर टीम को जीत के द्वार तक पहुंचाया।
अलवर के भूपेंद्र ने 4 मिनट 34 सैकेंड में दौड़ पूरी कर जीता ₹11000 का ईनाम
सीकरी| जयश्री में युवा मंडल कमेटी द्वारा कराई गई दौड़ प्रतियोगिता में अलवर के भूपेंद्र चौधरी ने 1600 मीटर की दौड़ 4 मिनट 34 सैकेंड में पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया। अलवर के ही लक्ष्मण सिंह महज 1 सैकेंड लेट हुए तो उन्हें दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। उन्होंने 4 मिनट 35 सैकेंड में अपना लक्ष्य पाया। धौलपुर के पुष्पेंद्र सिंह ने 4 मिनट 39 सैकेंड में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि पहला स्थान पाने वाले भूपेंद्र चौधरी को 11 हजार रुपए व शील्ड, दूसरे स्थान वाले लक्ष्मण सिंह को 5100 रुपए व शील्ड, तीसरे स्थान वाले पुष्पेंद्र को 3100 रुपए व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ककडा सरपंच प्रतिनिधि अब्दुल हई थे।अध्यक्षता आलमशाह सरपंच प्रताप यादव ने की।महंत सुंदरदास महाराज मोनी आश्रम फिरोजपुर झिरका व सरपंच सुदामा यादव विशिष्ट अतिथि थे।
शकुंतला ग्रुप की टीम ने साहिल टीम को हराकर जीता क्रिकेट मैच, होली भी खेली
वैर | भुसावर के राजकीय सीनियर सैकण्डरी विद्यालय के मैदान पर मैत्री किक्रेट मैच का आयोजन कस्बे के शकुंतला चिकित्सालय ग्रुप द्वारा किया गया। जिसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट, चिकित्सक, शिक्षाविद् सहित थानाधिकारी एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया। शकुंतला चिकित्सालय टीम 2 रन से विजयी हुई। मैच का समापन होली मिलन करते हुए किया गया। शकुंतला चिकित्सालय बनाम साहिल कोचिंग में 12-12 ओवर का मैच खेला गया। मैच का शुभारंभ न्यायिक मजिस्ट्रेट भंवर सिंह द्वारा किया गया। जहां दोनों टीमों ने अपना दमखम दिखाते हुए मैच को टाई करवा दिया। जिसके बाद मैच में एक सुपर ओवर खेला गया जिसमें शकुंतला टीम ने 7 रन बनाते हुए साहिल टीम को हराकर विजय हासिल की। मैच के बाद विजेता टीम को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन होली मिलन समारोह करते हुए किया गया। जिसमें उपस्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट भंवर सिंह, पुलिस थानाधिकारी राजेश खटाना सहित उपस्थित लोगों ने विभिन्न जानकारियां प्रदान कीं।
रुदावल| गांव माडापुरा में लोहागढ़ के वीर शिरोमणि करन सिंह माडा पुरिया की स्मृति में कुश्ती दंगल का आयोजन 11 मार्च दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। सरपंच शीतांशु शर्मा ने बताया कि कुश्ती दंगल में राजस्थान के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश आदि राज्यों के पहलवान जोर आजमाइश करेंगे। आखिरी कुश्ती 21 हजार रुपए व बुर्ज की होगी।
बयाना. विजेता टीम को शील्ड प्रदान करते विधायक।