- Hindi News
- National
- Nadbai News Rajasthan News Information About The Prime Minister Scholarship Scheme Given In The Meeting Of Ex Servicemen
पूर्व सैनिकों की बैठक में दी प्राइम मिनिस्टर स्कॉलरशिप योजना की जानकारी
नदबई। पंचायत समिति में पूर्व सैनिक कल्याण एवं समस्या समाधान शिविर का आयोजन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी भरतपुर कर्नल केवीएस ठैनुआ की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में अध्यक्षता कर रहे कर्नल ठैनुआ ने पूर्व सैनिकों को एजुकेशन स्कीम, प्राइम मिनिस्टर स्कालरशिप, मैरिज ग्रान्ट, पैन्यूरी ग्रांट व ईसीएचएस फेसिलिटी योजना एवं पेंशन संबंधी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा पूर्व सैनिक, विधवा पहचान पत्र, बिजली कनेक्शन प्रमाण पत्र, आश्रित प्रमाण पत्र जारी किए गए। उन्होंने पूर्व सैनिकों को बैंक में ज्वाइंट एकाउंट खुलवाने के लिए प्रेरित किया। बैठक में पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं की समस्याएं सुनी गई। उनकी सभी समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।