पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News It Is Necessary To Curb The Growing Crimes Against Daughters Parashar

बेटियां के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाना जरूरी : पाराशर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मां शीला देवी जनसेवा ट्रस्ट की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष गंगाराम पराशर और सदस्य अनुराधा शर्मा ने कहा कि आज के समय में बेटियों में आत्म निर्भरता का भाव बढ़ा है। समाज में भी जागरुकता आई है, लेकिन यह भी सच है कि बेटियों के प्रति अपराधों में भी बढ़ोतरी हुई है जिस पर अंकुश लगाना बेहद जरुरी है। उन्होंने कहा कि हम इस मौके पर बेटियों को बचाने के का संकल्प लेना होगा।

इस मौके पर नृत्य, हास्य-व्यंग्य एवं कविता पाठ हुए। कवि ललितेश कुशवाह ने आओ गले मिलकर होली की बधाई दे, आपस मे खुशियां बांटने का त्योहार है होली, कवि श्याम सिंह जघीना ने सुधरास प्रेम की हो हर तरफ बरसात होली में..., कवि चतुर सिंह कृष्णा ने फागुन कि मदमस्त जवानी और उड़े है रंग, डेरे बाले मज़े ले गए हरिप्रीत के संग..., कवि डॉ.अविनाश सोनी ने पाकिस्तानी सेना करती जब भी ओछी चोट, हिन्दूस्तानी सेना देती घर में घुसकर ठोक कविता प्रस्तुत की। इस अवसर पर अवसर पर संस्थापक रवि बाबा नोहवार, प्रदेश अध्यक्ष मिलन अग्रवाल, प्रदेश सचिव राहुल बंसल, प्रदेश प्रवक्ता अंशुल जैन, संभाग सचिव देवेन्द्र गोयल आदि मैजूद थे। संचालन कवि ललितेश कुशवाह ने किया।

फूलों की होली खेली

भरतपुर। बांकेबिहारी भगत मंडल की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन होटल प्रताप वाटिका सारस चौराहा में किया गया। अध्यक्षता सुनील प्रधान ने की तथा मुख्य अतिथि संजीव गोयल एवं विशिष्ट अतिथि शिव सिंह भोंट थे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। राधा कृष्ण की झांकी सजाई गई। फूलों की होली खेली गई। अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रहलाद बंसल, मंत्री अनिल अग्रवाल, संरक्षक अशोक गर्ग आदि ने विचार रखे।

परचून संघ का हाेली मिलन समारोह 17 काे

भरतपुर. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का सम्मान करते आयोजक।

भरतपुर। परचून किराना संघ का होली मिलन समारोह 17 मार्च को शाम 5 बजे रणजीत नगर स्थित शहनाई मैरिज होम आयोजित होगा। प्रचार मंत्री मनोज चौधरी ने बताया कि हाेली मिलन समारोह में मथुरा, वृन्दावन, आगरा के कलाकार अपनी रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।
खबरें और भी हैं...