- Hindi News
- National
- Deeg News Rajasthan News Jagdish Yadav Became The Chairman Of The Deeg Textile Trade Association Staff Saini Treasurer
जगदीश यादव बने डीग वस्त्र व्यापार संघ स्टाफ के अध्यक्ष, सैनी कोषाध्यक्ष
मुख्य बाजार स्थित अग्रवाल भवन में रविवार की शाम हुए वस्त्र व्यापार संघ स्टॉफ के चुनाव में जगदीश यादव सर्वसम्मति से निर्विरोध संघ स्टाफ के अध्यक्ष चुने गए। रमेश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई चुनाव बैठक में सर्वसम्मति से जगदीश यादव अध्यक्ष, राजेन्द्र सैनी कोषाध्यक्ष, मनोज अग्रवाल मंत्री, प्रदीप यादव संरक्षक के साथ रमेश अग्रवाल काे ऑडिटर निर्वाचित हुए।
किरन जैन बनी उपाध्यक्ष : बयाना में भारत रक्षा मंच की प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष शकुंतला विजयवर्गीय ने कस्बे के जैन गली निवासी किरन जैन को संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र में जैन को संगठन की गतिविधियों को आगे बढाने के निर्देश दिए गए हैं।
राजेश महरवाल खंडेलवाल समाज के बने अध्यक्ष
नदबई| खंडेलवाल वैश्य समाज चुनाव अधिकारी केशव देव की अध्यक्षता में खंडेलवाल भवन पर हुए। जिसमें सर्वसम्मति से राजेश महरवाल को अध्यक्ष, ललित प्रसाद मेठी को उपाध्यक्ष, कृष्णा बंब को महामंत्री, जगदीश प्रसाद मेठी एवं हीरालाल को संरक्षक, उमेश पाटोदिया को सलाहकार मंत्री, भगवानदास को कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का खंडेलवाल समाज के लोगों ने माला पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया।
डीग. स्टॉफ संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी।