भुसावर में जागरण 19 को, 18 काे कलश यात्रा
वैर| भुसावर में श्री श्याम सेवा मंडल का प्रथम विशाल खाटूश्याम रात्रि जागरण का आयोजन 19 मार्च को होगा। जिसमें स्थानीय एवं दूर दराज के क्षेत्रों से कलाकार पहुंचकर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। श्री श्याम सेवा मंडल के पदाधिकारी राहुल जिंदल ने बताया कि मण्डल का प्रथम खाटूश्याम रात्रि जागरण 19 मार्च को राधारानी रिसोर्ट में होगा। वहीं 18 मार्च को कस्बे के विभिन्न मार्गो से कलश यात्रा निकाली जायेगी। जिसमें बाबा को नगर भ्रमण भी कराया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता तैयारियों में जुट चुके हैं।