पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kama News Rajasthan News Kaman Will Install 40 Cctv Cameras At A Cost Of 25 Lakhs

25 लाख की लागत से कामां में लगेंगे 40 सीसीटीवी कैमरे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कामां| व्यापारियों और कस्बावासियों की मांग पर नगर पालिका द्वारा 25 लाख रुपए की लागत से कस्बे के प्रमुख चौराहों और स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाऐंगे। टेंडर खुलने के बाद अब नगर पालिका द्वारा वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है। पालिका अध्यक्ष गीता शर्मा ने बताया कि कस्बे के व्यापारियों और लोगों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से कस्बे के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। व्यापारियों और आमजन के जान माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका द्वारा प्रमुख चौराहों व मुख्य मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का कार्य सोमवार से प्रारंभ कर दिया जाएगा। नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी श्याम बिहारी गोयल ने बताया कि कस्बे में 25 लाख की लागत से 40 सीसीटीवी कैमरा प्रोजेक्ट को टेंडर जारी होने के बाद संबंधित जयपुर की फर्म को वर्क आर्डर जारी कर दिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे प्रोजेक्ट के तहत कोसी चौराहे पर चार,बस स्टैंड पर तीन,नगरपालिका के सामने तीन,लाल दरवाजे पर तीन कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा उपखंड कार्यालय व पंचायत समिति के सामने,अंबेडकर सर्कल,डीग गेट देवी गेट,सहित अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। संचालन के लिए कस्बे के कोट ऊपर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। कैमरों की देखरेख के लिए 3 वर्ष तक फर्म को ही जिम्मेदारी सौंपी गई है।
खबरें और भी हैं...