- Hindi News
- National
- Deeg News Rajasthan News Khandelwal Samaj Mahila Mandal Celebrated Holi Meet
खंडेलवाल समाज महिला मंडल ने मनाया होली मिलन समाराेह
पुलिस ने होली पर शराब नहीं दूध पीने का दिया संदेश
कामां। होली के अवसर पर कामां पुलिस की एक नई पहल देखने को मिली। पुलिसकर्मियों के द्वारा आम नागरिकों को रोक कर उन्हें दूध पिलाया गया डीएसपी देवेंद्र सिंह राजावत व कोतवाल धर्मेश दायमा के नेतृत्व में कामां थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दिल्ली बाईपास चौराहे पर दूध की स्टाल लगाकर आमजन को प्रेम पूर्वक गर्म व दूध पिलाकर होली के त्यौहार पर शराब से दूर रहने की अपील की। इससे पूर्व भी कामां डीएसपी व कोतवाल ने वैलेंटाइन डे पर भी एक नई पहल शुरू कर लोगों निशुल्क हेलमेट वितरित किए थे।
डीग. होली महोत्सव पर मौजूद खण्डेलवाल समाज की महिलाएं।
डीग| पूरे देश में होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। परंपरागत तौर पर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली के इस अवसर को पॉजिटिव माहौल देते हुए खंडेलवाल समाज महिला मंडल डीग के होली मिलन समारोह में महिलाओं ने कुछ अलग हटकर पारंपरिक परिधान लिए मेंहदी कलर के एक ही रंग की साड़ियाें में म्यूजिक पर डांस करते हुए जमकर होली खेली। इससे पूर्व मंडल की वरिष्ठ महिला ब्रजलता गंधी के साथ मंडल अध्यक्ष हिमांशी दुसाद ने संत सुंदरदास के चित्र पर दीप-प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नन्हंे-मुन्हंे बच्चों के बीच चन्दन और फूलांे के साथ खेली गई।