पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bayana News Rajasthan News Kidnapped Minor Found In Delhi Accused Arrested

अपहृत नाबालिग दिल्ली में मिली, आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बयाना| थाना क्षेत्र के गांव रसेरी से 5 दिन पहले घर के बाहर से अपह्रत हुई 17 वर्षीया नाबालिग व उसके अपहरण के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने दिल्ली स्थित सराय काले खां से पकड़ा है। पुलिस ने नाबालिग को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे नारी निकेतन भेजने के आदेश दिए गए। वहीं आरोपी युवक हिण्डौन के नई मंडी थाना क्षेत्र के खेड़ली गुर्जर निवासी देवेन्द्र गुर्जर पुत्र लाखन सिंह को पुलिस ने अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि गत 5 मार्च की रात 11 बजे 17 वर्षीय नाबालिग बालिका अपने घर के बाहर लघुशंका करने गई थी। जहां से उसका अपहरण हो गया था। मामले में नाबालिग के ताऊ ने अज्ञात के खिलाफ अपनी भतीजी का अपहरण का मामला दर्ज कराया था। अनुसंधान अधिकारी एसआई राजवीर सिंह ने बताया कि लड़की के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर लोकेशन ट्रेस की गई तथा लोकेशन दिल्ली आने पर दिल्ली पुलिस को सूचना दी। टीम गठित कर बयाना पुलिस दिल्ली पहुंची। जहां सराय काले खां से आरोपी देवेन्द्र के कब्जे से नाबालिग को दस्तयाब किया गया। बाद में पुलिस ने पूछताछ के बाद बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
खबरें और भी हैं...