- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Kk Gupta Becomes President Of Chartered Accountants Executive
केके गुप्ता चार्टेड एकाउंटेंट्स कार्यकारिणी के अध्यक्ष बने
दी इंस्टीट्यूट आफ चार्टेंड एकाउंटेंट्स आफ इंडिया भरतपुर शाखा की कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। कार्यकारिणी में सीए केके. गुप्ता, सीए हेमन्त कुमार अग्रवाल, सीए अतुल मित्तल, सीए भारत भूषण एवं सीए राकेश कुमार गुप्ता का चयन किया गया।
बाद में सीए केके गुप्ता काे सर्वसहमति से अध्यक्ष चुना गया। सीए राकेश कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, सीए भारत भूषण को सचिव, सीए अतुल मित्तल को कोषाध्यक्ष एवं सीए हेमन्त कुमार अग्रवाल को सिकासा अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि नई कार्यकारिणी द्वारा सीए छात्रों एवं सदस्यों को प्रोफेशनल सुविधायें उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर सीए एम. एल. मित्तल, सीए महेन्द्र गुप्ता, सीए सुभाष गुप्ता, सीए राकेश अग्रवाल, सीए आनंद चैधरी, सीए गिरीश गर्ग एवं सीए सुनील मित्तल अादि ने विचार रखे।
भरतपुुर. सीए की नवीन कार्यकारिणी।