पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोराेना : अादमी-अर्थव्यवस्था पर मार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोनावायरस दुनिया में आदमी के साथ ही अर्थव्यवस्था के लिए भी घातक साबित हो रहा है। गुरुवार को एक बार फिर सेंसेक्स में अंकों के लिहाज से इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का सेंसेक्स 2919.26 अंक यानी 8.18% गिरकर 32778.14 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 868.25 (8.30%) नीचे आकर 9590.15 अंक पर बंद हुआ। उधर, देश में कोरोनावायरस (काेविड-19) के मामलों की संख्या 73 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक संक्रमित लोगों में 56 भारतीय और 17 लोग विदेशी हैं। खतरे की आशंका में दिल्ली सरकार ने सिनेमाघरों-मल्टीप्लेक्स को बंद कर दिया है। 31 मार्च तक वे सभी स्कूल-काॅलेज बंद रहेंगे जहां परीक्षाएं नहीं होनी हैं। दिल्ली के साथ हरियाणा ने इसे महामारी मान लिया है। वहीं, बीसीसीआई सूत्रों ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के लखनऊ में होने वाले दूसरे वनडे मैच में दर्शकों को स्टेडियम में जाने की इजाजत नहीं होगी। उधर, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि वह ईरान में फंसे भारतीय छात्रों से संपर्क कर स्टेट्स रिपोर्ट 17 मार्च तक पेश करे। दूसरी तरफ, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अगले तीन दिन में तीन विमान भारतीयों को एयरलिफ्ट करने ईरान जाएंगे। वहां 6000 भारतीय फंसे हैं। चीन से शुरू होकर यह अमेरिका, इटली, ब्रिटेन और भारत सहित 70 से ज्यादा देशों में फैल चुका है।

इजरायली का दावा- वैक्सीन तैयार, जल्द कर सकते हैं घोषणा

इजरायल के वैज्ञानिकों ने कोविड की वैक्सीन तैयार करने का दावा किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली पीएम की निगरानी वाले इंस्टीट्यूट ऑफ बॉयोलाॅजिकल रिसर्च के वैज्ञानिक जल्द ही वैक्सीन का ऐलान कर सकते हैं। उधर, इटली में 12000 मामले सामने आ चुके हैं। इटैलियन कॉलेज ऑफ एनेस्थीसिया ने एक गाइडलाइन जारी की है, जिसमें कहा है कि जिनके बचने की संभावना हो उन्हीं मरीजों को आईसीयू में भर्ती करें।

भारतीय मूल की कनाडाई डॉक्टर संक्रमित

{भारतीय मूल की कनाडाई डॉक्टर लखनऊ में संक्रमित पाई गई है। उसे केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। हालांकि उसके पति संक्रमित नहीं हैं।

{अब तक देश के एयरपोर्ट्स पर विदेशों से आए 10 लाख 57 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। सामुदायिक निगरानी के लिए 35 हजार लोगों को रखा गया है।

ईरान से आने वाले संदिग्ध जैसलमेर में रखे जाएंगे

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों में शामिल ईरान से भारत अपने नागरिकों को निकालने की तैयारी में है। सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने बताया कि दो-तीन दिन में बड़ी संख्या में भारतीय आएंगे। इन्हें जोधपुर-जैसलमेर में भी रखा जाएगा।

केरल विधानसभा ने देश के लोगों को कोरोना मुक्त सर्टिफिकेट के साथ ही एंट्री देने के केंद्र के सर्कुलर के खिलाफ प्रस्ताव पास किया है।

दिल्ली में लाल किले के पास मास्क लगाकर जाते पर्यटक।

सेंसेक्स में सबसे बड़ी गिरावट, 2919.26 अंक गिरा, 32778.14 रह गया

70 देशों में फैला रोग, दिल्ली में स्कूल, सिनेमा बंद, बिना दर्शक वनडे

दुनिया में अर्थव्यवस्था काे 148 लाख कराेड़ का नुकसान

एविएशन और हॉस्पिटैलिटी में एंट्री कर इस वायरस ने दुनियाभर की अर्थव्यवस्था को अपने चपेट में ले लिया है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक इस वायरस से वैश्विक अर्थव्यवस्था को करीब 148 लाख करोड़ रुपए के नुकसान की आशंका है। यह कहा जा सकता है कि कोरोनावायरस ने अब आर्थिक महामारी का रूप धारण कर लिया है। डब्ल्यूएचओ ने बुधवार रात कोरोना को वैश्विक महामारी घोषित कर दिया। फिर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ब्रिटेन को छोड़कर यूरोपीय देशों के लोगों के अमेरिकी यात्रा पर 30 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया। लिहाजा अमेरिकी शेयर बाजार डाउ जोंस में 1464.94 अंक ( 5.86%) की इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट दर्ज की गई। वहीं सऊदी और यूएई द्वारा क्रूड उत्पादन 10 लाख बैरल प्रतिदिन बढ़ाने की घोषणा से कच्चे तेल की कीमतें और कम हो गई। परिणामस्वरूप गुरुवार को भारत सहित दुनिया के शेयर बाजार में भारी गिरावट रही।
खबरें और भी हैं...