- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Kota Nizamuddin Train Extended Three Months
कोटा-निजामुद्दीन ट्रेन का संचालन तीन माह बढ़ाया
भरतपुर | रेलवे ने कोटा-निजामुद्दीन के बीच चलने वाली होली डे एक्सप्रेस का संचालन तीन माह के लिए बढ़ा दिया है। रेलवे के रिजर्वेशन सुपरवाइजर चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि कोटा-निजामुद्दीन को 30 जून तक तथा निजामुद्दीन-कोटा को एक जुलाई तक संचालन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि होली डे एक्सप्रेस का संचालन 30 मार्च तक होना था, किंतु यात्री भार को देखते हुए तीन माह संचालन बढ़ा दिया गया है।