कुशवाह समाज की बैठक अाज होगी
रुदावल। जिला कुशवाह समाज विकास समिति की बैठक रविवार को दोपहर 12 बजे राधास्वामी आश्रम सैदपुरा में होगी। जिलाध्यक्ष बाबूलाल तिर्घरा ने बताया कि बैठक में 26 अप्रैल को होने वाले कुशवाह समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा कर रूपरेखा तैयार की जाएगी। साथ ही अधिक संख्या में जोडे तैयार करवाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी जाएगी।