- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Lathi Bars In Two Sides Over Bifurcation Of Bachelor39s Land A Dozen Injured
कुंवारे भाई की जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में चले लाठी सरिया, एक दर्जन घायल
थाना चिकसाना के गांव बुराबई में मंगलवार की देर शाम कुंवारे भाई की जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के परिजनों सहित अन्य के बीच जमकर लाठी, सरिया चले जिसमें दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन महिला-पुरुष घायल हो गए। घायलों को परिजन रारह के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लेकर आए। जिनमें से एक को जयपुर रैफर कर दिया।
वहीं अन्य घायलों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। कुछ घायलों को भरतपुर के आरबीएम सहित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों की ओर से सूचना लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ।सूचना पर थाना चिकसाना पुलिस प्रभारी श्रवण पाठक मय जाप्ता गांव पहुंचकर जानकारी ली और वापिस झगड़ा न हो इसके लिए एहतियात के तौर पर वहां पुलिस बल तैनात कर दिया है। कुंवारे भाई की जमीन के बंटवारे को लेकर कुछ दिन पूर्व गांव बुराबई में पंचायत हुई जिसमें कोई फैसला नहीं हुआ। इसी रंजिश के दौरान मंगलवार की शाम एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी सरिया से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पक्षों के सतीश पुत्र बच्चू, सत्तो पुत्र गजाधर, महराजसिंह पुत्र छोटेलाल, नाहर सिंह पुत्र किशन सिंह, सुरेश पुत्र हीरालाल, हेमा प|ी करतार सिंह, नेकराम पुत्र गजाधर, दुलारी प|ी केशव सिंह, सौदान सिंह पुत्र हीरालाल, सीटू पुत्री सुरेश, नीरू पुत्री सौदान सिंह सहित बीच-बचाव करने आए अन्य लोग भी घायल हो गए। करीब एक दर्जन महिला-पुरुष घायल हो गए। घायलों को रारह के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लेकर आए।जहां पर चिकित्सकों ने घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी दे दी।वही परिजनों ने कुछ घायलों को भरतपुर के आरबीएम में भर्ती कराया। जहां पर सतीश पुत्र गजाधर की हालत गम्भीर होने पर जयपुर रैफर कर दिया। थाना चिकसाना प्रभारी श्रवण पाठक ने बताया कि कुंवारे भाई की जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे जिसमें कई लोग घायल हुए लेकिन दोनों पक्षों की ओर से अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। फिर भी गांव में झगड़ा न हो इसके लिए एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।