पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News Lupine And Swasthya Mandir Distributed 2 Thousand Cloth Bags To The People

लुपिन और स्वास्थ्य मंदिर ने लोगों को 2 हजार कपड़े के थैले वितरित किए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुपिन एवं स्वास्थ्य मंदिर द्वारा लक्ष्मण मंदिर चौक पर प्लास्टिक मुक्त अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसमें फल व सब्जी विक्रेता, दुकानदार व आम लोगों को करीब 2 हजार कपड़े के थैले वितरित किए। शुभारम्भ के अवसर पर लुपिन के अधिशासी निदेशक सीताराम गुप्ता ने कहा कि प्लास्टिक के उपयोग के कारण पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है वहीं इसका मानव स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है।

ऐसी स्थिति में हमें प्लास्टिक से मुक्ति पाने के लिए परम्परागत तरीके अपनाने होंगे। बाजार से फल व सब्जी या अन्य सामान खरीदते समय पूर्व की भांति कपडे का थैला साथ ले जाने की परम्परा शुरू करनी होगी। कार्यक्रम में देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त केके खण्डेलवाल ने प्लास्टिक मुक्त अभियान को अनुकरणीय बताते हुए इसमें सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। स्वास्थ्य मंदिर के डाॅ. वीरेंद्र सिंह एवं महिला इकाई की अध्यक्ष हेमलता सिंह ने प्लास्टिक से मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभावों की जानकारी दी। इस अवसर पर मित्र भारत संस्थान के भगवत कटारा व श्यामसिंह और पार्षद कपिल फौजदार ने विचार व्यक्त किए।

भरतपुर। कपडे़ के थैले वितरित करते हुए अतिथि।
खबरें और भी हैं...