- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Made A Video Clip Of The Married Woman Had Molested Her By Blackmail Now Arrested
विवाहिता की वीडियो क्लिप बनाई, ब्लैक मेल कर किया था दुष्कर्म, अब गिरफ्तार
भरतपुर। अपने घर में नहाती हुई महिला की नग्न वीडियो क्लिप बनाकर तथा उसे महिला को दिखाकर ब्लैकमेल कर जबरन दुष्कर्म करने के मामले में थाना चिकसाना पुलिस ने नामजद आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी चिकसाना श्रवण पाठक ने बताया कि उक्त मामले में नामजद आरोपी 22 वर्षीय हेमंत खाती निवासी नगला चांदवारी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ 2 मार्च को पीडि़ता ने थाना चिकसाना पुलिस में मामला दर्ज कराया था कि आरोपी युवक हेमंत खाती ने उस वक्त चुपके से मेरी नग्न वीडियो क्लिप बना ली जब मैं अपने घर के चौक में स्नान कर रही थी। बाद में उस वीडियो क्लिप को दिखाकर बदनाम करने की धमकी देकर 26 दिसंबर को जबरन मेरे साथ दुष्कर्म किया गया।