पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भैंस बांधने जा रही विवाहिता के साथ छेड़छाड़ व मारपीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रुदावल। रुदावल। पुलिस थाने में एक विवाहिता ने नामजद लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ करने एवं विरोध करने पर पति-प|ी के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। उच्चैन एसएचओ रामचन्द्र मीणा ने बताया कि एक विवाहिता ने मामला दर्ज कराया है कि वह भैंसों को बांधने के लिए प्लाट पर जा रही थी कि रास्ते में गांव अजीतपुर निवासी जलसिंह कुशवाह ने आगे खड़ा होकर रास्ता रोक लिया। पीछे से बनय सिंह ने जबरन पकड़ कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर पति व अन्य लोगों ने मौके पर आकर बचाया। इसके बाद जलसिंह, बनयसिंह, अचलसिंह, भगवान सहाय, नेहना एकराय होकर लाठी-डंडा लेकर घर पर आ गए और पति-प|ी के साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया।
खबरें और भी हैं...