- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Miscreants Looted 2 Lakh Rupees From Car Riders
बदमाशों ने कार सवारों से 2 लाख रुपए लूटे
भरतपुर | छौंकरवाडा मार्ग पर रमेश स्वामी नहर के पास सेल्समैनों की कार के आगे बाइक सवार अज्ञात तीन जनों ने बाइक लगाकर कट्टे की नोक पर दो लाख रुपए लूट लिए। दौसा जिले के महवा में श्री कृष्णा मेडीकल एजेन्सी के सैल्समेन लेखराम सिंह एवं गजेन्द्र सिंह क्षेत्र से उगाही कर वापिस जा रहे थे। रमेश स्वामी नहर के पास बाइक पर सवार तीन लोग आए और बाइक को आगे लगाकर कार को रुकवा लिया और कट्टा दिखाकर रुपए छीनकर
फरार हो गए।