पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rudawal News Rajasthan News Mla Amar Singh Raised The Issue Of Linking Earnest Money With Tourism

विधायक अमर सिंह ने बयाना-रुपवास को पर्यटन से जोड़ने का उठाया मुद्दा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बयाना|बयाना विधायक अमरसिंह जाटव ने विधानसभा क्षेत्र के बयाना व रुपवास में ऐतिहासिक व प्राकृतिक रमणीक स्थलों को देखते हुए पर्यटक स्थल के रुप में विकसित करने की मांग उठाई है। विधानसभा में सभापति राजेन्द्र पारीक के समक्ष बोलते हुए विधायक अमरसिंह ने बताया कि बयाना में बाणासुर का किला, ऊषा मंदिर, अकबर की झझरी, जहांगीर गेट, भीमलाट, बारहदरी सहित अनेक पुरामहत्व के ऐतिहासिक स्थल हैं। इसके अलावा रुपवास में राणा सांगा स्मारक, राणा सांगा-बाबर के बीच युद्ध का गवाह खानवा, गुप्तकालीन मूर्तियों का दाऊजी मंदिर व शाही तालाब आदि दर्शनीय स्थल है। वहीं पहाडियों से घिरा हुआ जिले का सबसे बडा बांध बंधबारैठा रमणीक स्थल है तथा बांध के पास पहाडी पर राजा की कोठी स्थित है। लेकिन इन स्थानों पर आवागमन के साधन व आधारभूत सुविधाएं नहीं होने से पर्यटकों को आने में परेशानी होती है। उन्होंने सरकार व पर्यटन मंत्री से विशेष पैकेज देकर बयाना व रुपवास को पर्यटन मानचित्र पर उभारने की मांग की।
खबरें और भी हैं...