पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News Money Remark And Transfer Will Save Everything Conductor

पैसे दो, रिमार्क और ट्रांसफर सब से बचा दूंगा - कंडक्टर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
9.59 मिनट का है वीडियाे, अधिकारियों से संबंध का हवाला देता दिख रहा कंडक्टर

बस के एक लाख रुपए के चालान मामले की जांच शुरू

दिल्ली में अधिक धुआं देने के मामले में लोहागढ़ आगार की बस के एक लाख रुपए के चालान के मामले की जांच अब मुख्यालय ने भरतपुर आगार के प्रबंधक प्रशासन राजेंद्र शर्मा काे साैंपी है। मामले में बस के चालक को बयान देने के लिए बुलाया गया है। मामले में दोषी कर्मचारियों को बचाने के लिए कुछ अफसरों जांच को प्रभावित कर रहे हैं।

भरतपुर| रोडवेज के लोहागढ़ आगार के एक कंडक्टर और दो कर्मचारियों के बीच ईटीएम शाखा में ट्रांसफर कराने और बिना टिकट पकड़े जाने पर रुपए देकर विभागीय कार्यवाही से बचने का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो से कर्मचारियों और अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। 9 मिनट 59 सैकंड के इस वायरल वीडियो को लोहागढ़ आगार की ईटीएम शाखा में रिकॉर्ड किया गया है। इस वीडियो में कंडक्टर शाखा में तैनात कर्मचारियों से बात करते हुए कहा रहा है कि उसकी तीन सवारी का रिमार्क लगा था। इस मामले को रफा-दफा करने के लिए उसने टाइमकीपर शाखा के एक कर्मचारी के माध्यम से एक अधिकारी को 5 हजार रुपए दिए हैं। वह यह भी कह रहा है कि उसके आगार के अधिकारी से बहुत अच्छे संबंध हैं। ट्रांसफर कराना हो अथवा अन्य कोई मामला हो वह सब निबटारा करा सकता है। बस रुपए खर्च करने होंगे। इन रुपयों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने की भी बात वीडियो में कही गई है। इस मामले में जब लोहागढ़ आगार के उच्चाधिकारियों से फोन किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
खबरें और भी हैं...