घर में काम कर रही महिला पर बंदर ने किया हमला, घायल
बयाना| कस्बे की खंडूजा वाली गली रूपवास निवासी महिला रामवती को रविवार की सुबह घर में काम करते समय बंदर ने काटकर घायल कर दिया।
सतीश सारस्वत ने बताया कि खंडूजा वाली गली रूपवास निवासी महिला रामवती प|ि बाबूलाल शर्मा को घर में काम करते समय एक बंदर ने बुरी तरह से सिर में काटकर लहुलुहान कर दिया। जिस पर महिला की चीख पुकार सुनकर परिजनो ने डंडा लेकर बंदर को भगाया।