सांसद ने हरनगर में अस्पताल बनाने की मांग की
भरतपुर | सांसद रंजीता काेली ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर गांव हरनगर में सरकारी अस्पताल बनाए जाने की मांग की है। पत्र में लिखा है कि जयपुर-भरतपुर को जोड़ रहे स्टेट हाइवे के मध्य राजस्व गांव हरनगर में लगभग 62 बीघा जमीन सरकारी है। जिसे ग्रामीण अस्पताल निर्माण के लिए देने का प्रस्ताव सरकार को भेज चुके हैं इसलिए इस गांव में अस्पताल बनाया जाए।