पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nadbai News Rajasthan News My Best Wishes To Scindia Family To Family Relationship Will Stay Ahead Vishwendra

सिंधिया काे मेरी शुभकामनाएं, परिवार से पारिवारिक संबंध, आगे भी रहेंगे : विश्वेंद्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि सिंधिया परिवार से मेरे पारिवारिक संबंध रहे हैं। एक बार नदबई से मेरा टिकट कट गया था। तब माधवराव सिंधिया ने नरसिम्हा राव से मिलकर लड़ाई लड़कर मुझे कांग्रेस का टिकट दिलवाया था। उस जमाने में 34 हजार से सीट निकालकर लाया। जो सीट अब 50 साल हो जाएंगे वह सीट कांग्रेस के पास कभी नहीं आई। उस अहसान को मैं कभी नहीं भूल सकता। मैं ज्योतिरादित्य सिंधिया का हमेशा आदर करता था। उनसे अच्छे संबंध थे जो आगे भी रहेंगे। उनका पार्टी छोड़कर जाना अलग इश्यू है। उनको मेरी शुभकामनाएं। इसको लेकर उन्होंने ट्वीट भी किया।
खबरें और भी हैं...