पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गेट परीक्षा में नितिन की देशभर में 12वीं रैंक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नितिन शर्मा।

भरतपुर | आई.आई.टी दिल्ली द्वारा देश भर के आई.आई.टी संस्थानों में एम.टेक में प्रवेश के लिए और पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (पीएसयू) की कंपनियों में उच्च पदों पर नौकरी के लिए आयोजित की जाने वाली गेट परीक्षा के 2020 की एयरोस्पेस विषय के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए। जिसमें भरतपुर के शिव नगर कालोनी निवासी नितिन शर्मा ने देश भर में 12वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उसने इस परीक्षा के लिए एरोस्पेस विषय का चयन किया था और पहले ही प्रयास में परीक्षा पास की है। नितिन शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस परीक्षा की तैयारी के लिए कोई कोचिंग संस्थान ज्वाइन नहीं किया था। नितिन के पिता राजकुमार शर्मा शिक्षक हैं।
खबरें और भी हैं...