पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News Now Animals Will Be Vaccinated Only After Tag

अब टैग के बाद ही लगेंगे पशुओं के टीके

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केन्द्र सरकार द्वारा पोषित एफएमडी सीपी खुरपका-मुंहपका राेग की रोकथाम के लिए प्रत्येक छह माह बाद लगने वाले टीके इस बार गाय व भैंसों के कान में टैग नंबर लगाने के बाद ही लगाए जाएंगे। अब तक तीन माह से अधिक उम्र के सभी गाय व भैंसों को यह टीका लगाकर रोकथाम का प्रयास किए जा रहे थे। परंतु केन्द्र सरकार के निर्देश पर इस बार बिना टैग लगाए किसी गाय-भैंस को टीका नहीं लगाया जाएगा।

टैग व टीका लगाने के बाद पशुधन चिकित्सा सहायकों को ही प्रत्येक रिपोर्ट ऑनलाइन भेजनी होगी। यह रिपोर्ट मुख्यालय नोडल अधिकारी को भेजनी होगी। अंत प्रांतों में यह टीका निशुल्क लगाया जाता है जबकि राजस्थान में 2 रुपए प्रति टीका जानवर का पंजीकरण के नाम पर वसूला जा रहा है। इससे गरीब पशुपालक टीका लगवाने में आनाकानी करते हैं। कई बार टीका लगाने के बाद पशु चिकित्सा कर्मी कटों अपनी पैसा अपनी जेब से वहन करना पड़ता है। विभाग द्वारा टीका लगवाने का न तो कोई मानदेय और ही यात्रा भत्ता दिया जा रहा है। ऑनलाइन करने से दो तीन ग्राम पंचायतों में मात्र एक पद पशु चिकित्सा कर्मी के भरेासा कार्य कराया जा रहा है, जो संभव नहीं है। इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की जाए। टैगिंग के साथ एक साथ ही टीकाकरण का कार्य कराया जाना चाहिए।

केन्द्र सरकार की योजना के तहत अब टेग लगाने के साथ ही मुंहपका व खुरपका के इजेंक्शन लगाए जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। भरतपुर मुख्यालय में 9 लाख 46 हजार इजेक्शन आ चुके हैं।
नागेश चौधरी, संयुक्त निदेशक भरतपुर मुख्यालय।

तहसीलवार पशुधन

तहसील गोवंश भैंस

बयाना 2137 104322

भरतपुर 21386 574227

भुसावर 9714 50958

डीग 29806 65273

कामां 14908 55567

कुम्हेर 18954 54794

नदबई 16073 63883

नगर 24758 88869

पहाड़ी 9545 63450

रूपवास 18080 84742

वैर 8619 45525

भरतपुर. पशुपालन विभाग में रखी खुरपका व मुंहपका की दवाएं।
खबरें और भी हैं...