पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagar News Rajasthan News Now Exams Will Not Be Held In Msj College Due To Elections

चुनावों के कारण अब एमएसजे काॅलेज में नहीं होंगी परीक्षाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
4 नए केंद्र बनाए, पोर्टल पर मिलेंगे प्रवेश पत्र

ब्रज यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं 14 से

भरतपुर| पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को ध्यान में रखते हुए महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय ने एमएसजे कालेज परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया है। उसके स्थान पर चार नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें परीक्षार्थियों को समायोजित किया गया है। उल्लेखनीय है कि एमएसजे कालेज विश्वविद्यालय का सबसे बडा़ परीक्षा केंद्र है। संभवत: पहली बार यहां परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. मानसिंह ने बताया कि एमएसजे कालेज के परीक्षार्थियों के लिए चार नए परीक्षा केंद्र आनंद महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय रुंधिया नगर, महात्मा गांधी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सुग्रीव कालोनी जैन मंदिर के पास, इंदिरा गांधी मेमोरियल कालेज गणेश पुरम मथुरा रोड तथा सरस्वती डिग्री कालेज अनिरुद्ध नगर बनाया गया है। इसके अलावा कुछ छात्रों को अग्रसेन महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय रणजीत नगर और मारुतिनंदन गर्ल्स कालेज न्यू पुष्प वाटिका कालोनी परीक्षा केंद्र में समायोजित किया गया है।
खबरें और भी हैं...