- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Now Roadways Officer Will Investigate Viral Video Of Conductor
अब कंडक्टर के वायरल वीडियो की जांच करेंगे रोडवेज अफसर
भरतपुर | लोहागढ़ आगार के कंडक्टर का ट्रांसफर कराने और रिमार्क से बचाने का वीडियो वायरल होने के बाद अब अफसर वीडियो की जांच शुरू करेंगे। गत दिवस एक कंडक्टर का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह विभागीय कर्मियों से ट्रांसफर कराने और रिमार्क से बचने की बात कह रहा है। वीडियो में वह लोहागढ़ आगार के अधिकारी और कर्मचारी का नाम लेते उन्हें काम कराने के एवज में रुपए देने की बात भी कहता दिख रहा है। इस संबंध में लोहागढ़ आगार के मुख्य प्रबंधक घनश्याम शर्मा ने कहा कि वायरल हुए वीडियो की सत्यता की जांच की जाएगी। जांच में जो भी कर्मी दोषी होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। सूत्रों के अनुसार वीडियो में कंडक्टर की बातचीत में जिन अधिकारी और कर्मचारियों का नाम लिया जा रहा है। अब वे आरोपी परिचालक पर बयान बदलने के लिए दबाव बना रहे हैं।