पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पाई बाग क्षेत्र की घटना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली खेलते बच्चे को चक्कर आए, सड़क पर गिरकर मौत

भरतपुर| शहर के पाईबाग क्षेत्र में अपने साथी बच्चों के साथ धुलंडी के दिन होली खेल रहे एक 10 वर्षीय बालक की चक्कर आने से सड़क पर गिरने मात्र से मौत हो गई। काफी लोगों और बच्चों के बीच आंखों सामने देखते-ही-देखते हुई बालक की मौत सभी अचंभे में डाल गई, आखिर अपने दोस्तों के बीच धमाल मचा रहे बालक की यकायक मौत कैसे हो गई। पुलिस के अनुसार घटना में मृत 10 वर्षीय मानवेश पुत्र रूपेश सक्सैना की आखिर मौत कैसे हो गई इसका खुलासा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्चे की मौत की चर्चा दिन भर लोगों में रहीं।

खबरें और भी हैं...